बुमराह ने रचा इतिहास! श्रीनाथ को पछाड़कर बने भारत के टॉप-10 टेस्ट गेंदबाज 🏏🔥बुमराह ने रचा इतिहास! श्रीनाथ को पछाड़कर बने भारत के टॉप-10 टेस्ट गेंदबाज 🏏🔥

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से कमाल कर दिया. बुमराह ने मैच में तीन विकेट लेकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.

बुमराह अब टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं. उन्होंने 53 टेस्ट मैचों में 237 विकेट लेकर पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ दिया है. श्रीनाथ के नाम 236 विकेट दर्ज हैं.

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है. उन्होंने 619 विकेट लिए हैं. वहीं, आर अश्विन 537 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह ने टॉम लैथम, डेरिल मिशेल और टॉम ब्लंडल को अपना शिकार बनाया.